उत्तराखंड में हर कांग्रेसी नेता को बनाने होंगे 1250 सदस्य

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय

देहरादून। अनीता रावत
कांग्रेस के सदस्यता अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और पीसीसी सदस्यों के लिए टारगेट तय कर दिया गया है। प्रत्येक पदाधिकारी को 1250 नए सदस्य बनाने होंगे। भविष्य में होने वाले चुनाव और अन्य दायित्वों के लिए सदस्यता अभियान में की गई मेहनत को भी आधार बनाया जाएगा।
सदस्यता अभियान में टारगेट देकर कांग्रेस पार्टी नेताओं की जमीनी हैसियत का भी आंकलन कर सकेगी। अक्सर देखा जाता है कि अपने आकाओं का आशीर्वाद पाकर कई लोग प्रदेश कार्यकारिणी में जगह पा जाते हैं। पद पाने के बाद उनकी सक्रियता भी ज्यादा नजर नहीं आती। दून में भी तमाम पदाधिकारी है, लेकिन उनमें कई भूमिका निष्क्रीय ही है। कांग्रेस का सदस्यता अभियान 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। हाईकमान की मंजूरी के बाद कांग्रेस ने रसीद बुक भी तैयार करा लीं है। 16 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सदस्यता रसीद काटकर अभियान की शुरूआत होगी। गोदियाल के साथ ही पार्टीके शीर्ष नेताओं के रूप में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की सदस्यता रसीद भराई जाएगी।
प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए एक मानक तय किया है। प्रदेश स्तर पर प्रत्येक पदाधिकारी और पीसीसी सदस्य को न्यूनतम 50 सदस्यता कूपन बुक भरनी होगी। रसीद में दर्ज हर सदस्य का नाम, पता और उसका मौबाइल नंबर भी अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। एक सदस्यता किताब में 25 कूपन होंगे। हर पदाधिकारी को 50 -50 किताबें दी जाएंगी। यानि पदाधिकारी के लिए 1250 नए सदस्य बनाने अनिवार्य होंगे। सदस्यता अभियान को संचालित करने के लिए कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में दो प्रशिक्षित शिविर लगाने की योजना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *