ट्रिपल इंजन सरकार में बुलेट ट्रेन की गति से होगा विकास : सीएम

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार लखनऊ वाराणसी

वाराणसी, आशीष राय
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में बुलेट ट्रेन की गति से विकास होगा। इस दौरान सीएम ने निकायों की मजबूती से निचले पायदान तक विकास होगा।
निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का अयोजन रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान पर किया गया था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के विकास में यूपी की बड़ी भूमिका होगी। डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश ने विकास का कीर्तिमान स्थाापित किया है।

अब सभी के सहयोग से स्थानीय निकायों चुनाव जीत कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में बुलेट ट्रेन जैसी तीव्र गति से विकास होगा। उन्होंने कहा कि निकायों की मजबूती से विकास के निचले पायदान सशक्त होंगे। उन्होंने आश्वास्त किया कि विकास की गति कहीं भी थमने नहीं देंगे। उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और नौजवानों को नौकरी देने वाला प्रदेश बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दवा करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में यूपी ग्रोथ इंजन बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की पहचान कभी ‘लैंडलॉक’ की थी, अब इन्वेस्टर्स स्टेट बन चला है। इस दौरान उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में लोगों ने काशी को बदलते व दुनिया में छाप छोड़ते हुए देखा है। वाराणसी व आसपास के साथ पूरे प्रदेश में फोर व सिक्स लेन की सड़कों से कनेक्टिविटी जोड़ी गई है। पहले लोगों को संकुचित गलियों से होकर काशी विश्वनाथ मंदिर जाना पड़ता था। अब विश्वनाथ धाम ने भव्य आकार ले लिया है। पहले काशी में एक वर्ष में एक करोड़ सैलानी और श्रद्धालु आते थे, अब एक माह में एक करोड़ से अधिक लोग आ रहे हैं। काशी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नये रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ काशी भी बदल रही है। एक नई और बदलती हुई काशी को महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों का सम्मेलन काशी में होना यहां के लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों में वे देश शामिल हैं, जिनका दुनिया के व्यापार में 75, जीडीपी में 85 और पेटेंट के अधिकार में 95 फीसदी हिस्सा है। दुनिया की 60 फीसदी आबादी वहीं बसती है। जी-20 सम्मेलन के जरिए एक वर्ष तक उन देशों का नेतृत्व काशी सहित पूरे देश के लिए गौरवाशाली बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, उद्योग सहित हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने सीएम और पीएम आवास योजना के तहत चार लोगों को उनके घर की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री बाल सेवा व स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत सुहानी श्रीवास्तव, सुशांत पाठक, गुनगुन कुमारी, सत्यम यादव को लैपटॉप व टैबेलेट, एमएसएमई की तरफ से ओम विला एक्सपोर्ट व होटल टूरिज्म को 27 करोड़ का चेक, कुमार उद्योग को 32 करोड़ का चेक दिया। ग्रामीण खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स किट, गंगा दूत और नशा मुक्ति उन्मूलन कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिए। सीएम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार का चेक लाभार्थियों को दिया। ये लाभार्थी पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम सुरक्षा बीमा, वन नेशन वन कार्ड के लिए भी पात्र हैं। इस दौरान श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प व न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, आयुष व खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम और सुनील पटेल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के अलावा कमिश्नर कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, संतोष दास सतुआ बाबा, अशोक पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, अशोक तिवारी, प्रदीप अग्रहरि, राजेश राजभर, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, रजत जायसवाल, नम्रता चौरसिया, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, रचना अग्रवाल, अशोक कुमार, अशोक यादव, शैलेन्द्र मिश्रा, राजेश शुक्ला, जेपी सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *