दलितों की लड़ाई शुरू से लड़ रही कांग्रेस : दिग्गी

उत्तरप्रदेश लाइव मुरादाबाद राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
संभल जनपद के गांव ऐंचोड़ा कम्बोह में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव में पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा बसपा अध्यक्ष मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से यानि बसपा के वजूद में आने से भी बहुत पहले से दलितों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी की चार महीने की मेहनत के बाद यूपी में लोग कांग्रेस की बात करने लगे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक नई टीम उत्तर प्रदेश में खड़ी कर ली है। चाहे लखीमपुर खीरी, आगरा या हाथरस का मसला हो। चाहें किसान, मजदूर और व्यापारियों का मसला हो प्रियंका ने मजबूती से आवाज उठाकर जनता के दिल में जगह बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब मायावती का जन्म भी नहीं हुआ होगा तब से कांग्रेस पार्टी दलितों की सेवा कर रही है। यह क्यों भूल जाते हैं कि 1920 के दशक में महात्मा गांधी ने छूआछूत के खिलाफ आंदोलन प्रारंभ किया था। कांग्रेस ने आजादी के बाद संविधान में दलितों के हित का प्रावधान किया।
उन्होंने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मसले पर बढ़-चढ़ कर बयान देते हैं लेकिन चीन के मामले में चुप्पी साध लेते हैं। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सांसद इस बात को कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, इस पर क्यों मौन हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जिन्ना को लेकर बयान पर उन्होंने कहा कि यह कोई नहीं बात नहीं है। आडवाणी भी पाकिस्तान में जिन्ना की कब्र पर गए थे। हालांकि दिग्विजय सिंह ने जिन्ना को साम्प्रदायिक और देश के बंटवारे का जिम्मेदार करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *