यूपी चुनाव में भाजपा की कमान धर्मेंद्र प्रधान को

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। राजेन्द्र तिवारी
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव में भाजपा की कमान संभालेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधान को यूपी चुनाव का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा सात सह प्रभारी बनाए गए हैं, जिनमें चार केंद्रीय मंत्री हैं। पार्टी ने यूपी के छह सांगठनिक क्षेत्रों में भी संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है।
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की टीम घोषित कर दी है। यूपी के मिशन-2022 की कमान पार्टी ने कुशल संगठनकर्ता माने जाने वाले धर्मेँद्र प्रधान को चुनाव की कमान सौंपी गई है। उनके साथ सह प्रभारी बनाए गए लोगों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे और अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा बुधवार को जारी किए गए पत्र में बतौर सह प्रभारी राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और विवेक ठाकुर के अलावा हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का नाम भी शामिल है। इनके अलावा पार्टी ने सभी क्षेत्रों के लिए भी संगठन प्रभारियों की तैनाती कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिम्मा सांसद संजय भाटिया को तो बृज क्षेत्र की जिम्मेदारी बिहार में दीघा से विधायक संजीव चौरसिया को दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री वाय सत्या कुमार को अवध, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन को गोरखपुर और सुनील ओझा को काशी क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा ने चार और राज्यों के लिए भी चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *