भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट खत्म हुआ: राजनाथ सिंह

देश मुख्य समाचार राज्य

ओडिशा। भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता के संकट को समाप्त कर दिया। वादों को पूरा करके लोगों का विश्वास हासिल करने में सफल रहे हैं। यह दावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ओडिशा के नबरंगपुर, कालाहांडी, कोरापुट और बोलांगीर में कहीं।
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं किया, जिससे लोगों का नेताओं पर से भरोसा उठ गया था। लेकिन भाजपा ने अपने चुनावी वादों को पूरा करके लोगों का भरोसा जीता है। जनता को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। पीएम मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद से चीजें बदली हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, हमने चुनाव घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, तीन तलाक को खत्म करने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का वादा किया था और अब सभी वादे पूरे किए गए। उन्होंने कहा कि लोगों को एहसास हो गया है कि भाजपा जो वादे करती हैं उन्हें पूरा करती है। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद अब कुछ राज्यों तक ही सीमित रह गया है। भारत आर्थिक मोर्चे पर तेजी से प्रगति कर रहा है और वह 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा, देश के बाकी हिस्सों के साथ तेज गति से विकास के लिए ओडिशा में भी डबल इंजन सरकार बननी चाहिए। इस बार ओडिशा में भाजपा को सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को गरीबों, किसानों, मजदूरों, छात्रों और युवाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों के बारे में जानकारी दें। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से दिन के 12 घंटे पार्टी के प्रति समर्पित करने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का ओडिशा पर विशेष ध्यान है। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा, यूक्रेन के शहरों में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध साढ़े चार घंटे के लिए रोका गया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ फोन पर बातचीत के कारण ही संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *