भारत में तैयार एआई सौ भाषाएं समझने में सक्षम

उत्तरप्रदेश लाइव एनसीआर दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा नोएडा मुख्य समाचार राजधानी लखनऊ वाराणसी

नई दिल्ली। एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) हर क्षेत्र में उपयोग बढ़ रहा है। लेकिन, इसमें काफी हद तक भाषा की समस्या आड़े आ रही थी। इसे देखते हुए भारत में ऐसा एआई तैयार किया गया है जिसके जरिये सौ भाषाओं में काम किया जा सकता है।
भारतीय कंपनी क्यूएक्स लैब एआई ने अपना एआई आस्क क्यूएक्स चैटबॉट तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि ये 12 भारतीय भाषाओं सहित सौ भाषाओं का पता लगाने, अनुवाद करने और प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। भारतीय भाषाओं में हिंदी, बंगला, तेलगू, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, कन्नडा, मलयालम, उड़िया, पंजाबी और आसामी शामिल हैं। वहीं, चैटजीपीटी की बात करें तो वह 95 भाषाओं का पता लगाने, अनुवाद करने और प्रतिक्रिया देने में सक्षम है।
क्यूएक्स लैब एआई के मुताबिक आक्स क्यूएक्स दुनिया का पहला हाइब्रिड एआई चैटबाट है। इसे बड़े भाषा मॉडल और न्यूरल नेटवर्क आर्किटेक्चर दोनों पर ट्रेन किया गया है। तंत्रिका तंत्र की तरह मौजूद नेटवर्कों के घने जाल को न्यूरल नेटवर्क आर्किटेक्चर कहा जाता है। इस चैटबाट को 372 अरब पैमानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी खास बात यह कि इसकी 70 फीसदी ट्रेनिंग न्यूरल नेटवर्क आर्किटेक्चर और 30 फीसदी ट्रेनिंग बड़े भाषा मॉडल पर हुई है। अमेरिकी कंपनी ओपएआई की ओर से दुनिया का पहला एआई चैटबॉट चैटजीपीची नबंबर 2022 में जारी किया गया था। यह 95 भाषाओं का पता लगाने, अनुवाद करने और प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। इसमें गुजराती, हिंदी, तमिल, तेलगू, मलयालम, मराठी, पंजाबी जैसी सात भारतीय भाषाएं शामिल हैं। इसकी वॉयस असिस्टेंट सुविधा सबसे लोकप्रिय है। चैटजीपीटी के जारी होने के करीब दो महीने टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपना एआई चैटबॉट बॉर्ड जारी किया। इसे फरवरी 2023 में लोगों के लिए शुरू किया गया। हालांकि गूगल ने सबसे पहले 2021 में एआई चैटबॉट बनाने का ऐलान कर दिया था। गूगल बॉर्ड फिलहाल 40 भाषाओं में मौजूद है। इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती और उर्दू जैसी नौ भारतीय भाषाएं शामिल हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने बीते साल नवंबर में अपना एआई चैटबॉट कोपायलट जारी किया था। यह चैटजीपीटी पर आधारित चैटबॉट है। माइक्रोसॉफ्ट ने इसके लिए 30 साल बाद कीबोर्ड में बदलाव किया है। नए की-बोर्ड पर दाहिनी ओर ‘ऑल्ट-की’ के बगल में ‘कोपॉयलट-की’ दी गई है। इसके जरिये सीधे इसे शुरू किया जा सकता है। अमेजन ने बीते साल 29 नवंबर को अपना एआई चैटबॉट क्यू जारी किया था। हालांकि यह अमेजन की एडब्ल्यूएस क्लाउड सुविधा का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए है। इसे कार्यस्थल पर कर्मचारियों के लिए काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कंपनी के डाटा का इस्तेमाल कर कर्मचारियों के सवालों के जवाब दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *