और महिला पुलिसकर्मी ने डीजीपी पर तानी रायफल, हटो नहीं तो टपका देंगे

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

पटना। टीएलआई
वाकया बड़ी अजीब जरूर है, लेकिन महिलाओं में बढ़ते आत्मबल को प्रदर्शित करती हैं। हुआ यूं कि बिहार के डीजीपी भागलपुर के ट्रैक सूट और माफलर लिए पुलिस केंद्र में घूमने लगे। इस दौरान दो महिला पुलिस कर्मी रायफल लिए दिखी। जब डीजीपी ने महिला पुलिसकर्मियों से गोली चलाने को लेकर सवाल दागने लगे तो दोनों ने पोजिशन ले लिया। इतना ही नहीं किसी अज्ञात भय को समझते ही धमकी भी दे डाली की हटों ने टपका देंगे। बाद में डीजीपी ने अपना परिचय दिया और महिला कर्मियों ने नहीं पहचानने के लिए उनको सॉरी बोला। डीजीपी ने महिला पुलिसकर्मियों में बढ़ते आत्मबल की प्रशंसा की।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इंटरसिटी ट्रेन से डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पांडे भागलपुर परिसदन पहुंचे थे। सुबह छह बजे वह अकेले ही पुलिस केंद्र में सैर को निकल पड़े। डीजीपी ट्रैकसूट और माफलर लिए हुए थे। घूमने के दौरान डीजीपी को किसी ने नहीं पहचाना। तभी दो महिला कांस्टेबल रायफल लेकर आ रही थीं। डीजीपी ने दोनों को रोककर पूछा गोली चलाने आता है। बताया जाता है कि अनजान व्यक्ति द्वारा सवाल पूछने पर अलर्ट होती हुई एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा- हां आता है। इसपर उन्होंन फिर पूछ दिया, कोई रायफल छीनकर भाग जाएगा तो क्या करोगी। इतना सुनते ही पोजिशन लेती हुई महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि अभी 45 गोली चलाकर आ रहे हैं। सामने से हटो नहीं यहीं टपका देंगे। इसके बाद डीजीपी ने अपना परिचय दिया। अपने सामने डीजीपी को देख दोनों ने सैल्यूट ठोकते सॉरी कहा। डीजीपी को नहीं पहचाने पर शर्मिंदा भी हुईं। डीजीपी ने उनके हौसले की प्रशंसा की। डीजीपी ने कहा कि महिला पुलिस में आत्मबल बढ़ा है। सुबह का वाकया बहुत अच्छा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *