तो कर्नाटक में मारपीट तक पहुंचा सियासी ड्रामा

दिल्ली दिल्ली लाइव राष्ट्रीय

बेंगलुरु। कर्नाटक का सियासी ड्रामा कांग्रेसी विधायकों के बीच अब मारपीट तक पहुंच गया है। कर्नाटक कांग्रेस की बैठक में चार विधायकों की अनुपस्थिति के बाद मची उथल-पुथल के बीच कथित रूप से विधायकों के आपस में मारपीट की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि एक रिजॉर्ट में रह रहे कांग्रेसी विधायकों ने आपस में ही मारपीट कर ली।
सूत्रों के अनुसार यह मामला तब प्रकाश में आया जब एक कांग्रेसी विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दावा है कि अस्पताल में भर्ती कांग्रेसी विधायक अनंत सिंह हैं। सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु के रिजॉर्ट में कथित तौर पर एक विधायक ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल मार दी। इस हमले में वह घायल हो गए। हालांकि कांग्रेस पदाधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। सूत्रों की माने तो रविवार को बेंगलुरु के अस्पताल में कई कांग्रेसी नेता दिखाई दिए। दावा किया जा रहा है कि ये नेता घायल कांग्रेसी विधायक को ही देखने गए थे। वहीं सूत्रों का दावा है कि कांग्रेसी नेता रघुनाथ को अस्पताल में अंदर जाने नहीं दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मंत्री के सामने विधायकों के बीच हुई हाथापाई की खबर आने के बाद भाजपा भी हमलावर हो गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट और एक विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर को कांग्रेसी दबा रहे हैं। वहीं पार्टी के अंदर के मतभेदों के लिए भाजपा को दोषी ठहराया जा रहा है। उधर कांग्रेस ने इन खबरों को पूरी तरह पूरी फर्जी बताया और कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *