जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी बाप बेटा गिरफ्तार

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

उत्तराखंड के हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 100 से अधिक लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने शराब कांड के मुख्य आरोपी पिता पुत्र को भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरदेव सिंह और सुखविंदर निवासी ग्राम पुंडेन थाना गागल हेडी ने गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही हरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने 5 से 6 दिन पहले अर्जुन से एक ड्रम यानी 200 लीटर शराब ₹26000 में खरीदी थी। इसके बाद 50 लीटर शराब अगल निकालकर उसमें 50 लीटर पानी मिलाया था। बताया कि शराब का रंग सफेद हो गया था। उसमें से 25 लीटर शराब बाल्लूपुर गांव के सोनू को बेची थी। साथ ही 35 लीटर शराब उन्होंने सहारनपुर निवासी पिंटू को बेच दी थी। इसके अलावा 30 लीटर शराब उनका ही साथी सहारनपुर में बेचने गया था। बताया कि शराब में काफी बदबू आने के कारण और उसका हल्का रंग होने पर अर्जुन को 150 लीटर शराब वापस कर दी थी। इसी शराब को पीने से दोनों राज्यों में 100 से ऊपर लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के डर से दोनों पिता-पुत्र फरार हो गए थे। इस मामले में अर्जुन की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी जिम्मेदार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *