ले. जनरल रि. गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के राज्यपाल

नई दिल्ली। अर्पणा पांडेय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश दे दिए हैं। सेवानिवृत ले. जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का गवर्नर बनाया गया है। तमिलनाडु के गवर्नर बनवारी लाल को पंजाब का राज्‍यपाल बनाया गया है, जबकि उनकी जगह एनवी रावी को तमिलनाडु के राजभवन […]

Continue Reading

उत्तराखंड के पहलवान की दंगल में मौत

हल्द्वानी। अनीता रावत एक दंगल में उत्तराखंड के एक पहलवान की मौत हो गई। एक पहलवान ने उसे उठाकर पटक दिया। इससे उसकी गर्दन टूटने से मौत हो गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दंगल बिना अनुमति के चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी होने से इनकार […]

Continue Reading

उत्तराखंड के काशीपुर में फैक्ट्री हेल्पर के साथ किया दुष्कर्म

हल्द्वानी। अनीता रावत उत्तराखंड के काशीपुर की एक फैक्ट्री में कार्यरत महिला हेल्पर को शादी का झांसा देकर बिजनौर निवासी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है। युवक वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर […]

Continue Reading

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र में की तोहफों की बारिश

देहरादून। अनीता रावत मानसून सत्र के चौथे दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तोहफों की बारिश कर दी। उन्होंने बिजली के बिलों पर फिक्सचार्ज को तीन महीने तक छूट देने के साथ ही परिवहन सेक्टर को छह महीने के लिए टैक्स छूट देने का ऐलान किया है। वहीं पर्यावरण मित्रों को छह महीने […]

Continue Reading

उत्तराखंड के देहरादून में दैवी आपदा ने मचाई तबाही

देहरादून। अनीता रावत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर दैवी आपदा ने तबाही मचा दी है। मंगलवार देर रात देहरादून के संतला देवी क्षेत्र में बादल फाटने से चारों ओर बर्बादी का मंजर ही नजर आया। हालांकि अभी तक जानमान की कोई सूचना नहीं है। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट […]

Continue Reading

उत्तराखंड के देवीधुरा में 8 मिनट तक चला पत्थर युद्ध

हल्द्वानी। अनीता रावत कुमाऊं के देवीधुरा में रविवार को ईंटों और पत्थरों से युद्ध हुआ। मां वाराही धाम देवीधुरा में रक्षाबंधन पर खेली गई बग्वाल में चार खाम और सात थोक के बीच करीब आठ मिनट चल फूलों, पत्थरों और ईंट चले। बग्वाल में 75 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में रणबांकुरों के अलावा […]

Continue Reading

उत्तराखंड में मोबाइल ई-कोर्ट का शुभारंभ

हल्द्वानी। अनीता रावत स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान ने मोबाइल ई-कोर्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने मोबाइल ई-कोर्ट के सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले चरण में राज्य के पांच जिलों चम्पावत, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी के लिए योजना की शुरुआत की गई है। हाईकोर्ट परिसर […]

Continue Reading

उत्तराखंड में पहली बार गवाहों के घर पहुंचेगी मोबाइल ई-कोर्ट वैन

हल्द्वानी। अनीता रावत मोबाइल ई-कोर्ट वैन का 15 अगस्त को उत्तराखंड में शुभारंभ होगा। त्वरित न्याय दिलाने की उत्तर भारत में अपनी तरह की पहली योजना है। इससे पहले केवल तेलंगाना राज्य में कोविड के दौरान गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए ई-कोर्ट वैन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही थी। इसके तहत गवाहों को […]

Continue Reading

हॉकी खिलाड़ी वंदना को 25 लाख देगी उत्तरखंड सरकार

देहरादून। अनीता रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा। उन्होंने कहा […]

Continue Reading

बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आ पाएंगे उत्तराखंड

हल्द्वानी। अनीता रावत रेलवे ने उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब रेल यात्रियों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। रेलवे ने इसके लिए यात्रियों को स्टेशनों पर जागरूक करना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य […]

Continue Reading