वरिष्ठ कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन भाजपा में

दिल्ली दिल्ली लाइव देश राजधानी राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली। नीलू सिंह

सोनिया गांधी के करीबी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन गुरुवार की भाजपा में शामिल हो गए। टॉम के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को गुरुवार को जोर का झटका लगा है। वडक्कन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायुसेना के हवाई हमले पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया को लेकर निशाना साधा था।

वडक्कन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कह कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के भीतर स्थितियों को लेकर आहत थे जहां यह स्पष्ट नहीं था कि सत्ता के केंद्र में कौन है। उन्होंने जोर दिया कि उनका विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच पर पूरा विश्वास है। वडक्कन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। वडक्कन ने कहा, ‘मैं बेहद आहत हूं, इसलिए यहां हूं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे अब ‘इस्तेमाल करो और फेंकों’ की नीति अपना रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनीति कांग्रेस में चरम पर है।समझा जाता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में वडक्कन को केरल की किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। वहीं कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता टॉम वडक्कन के भाजपा में शामिल होने पर गुरुवार को दुख जाहिर किया और उम्मीद जताई कि वहां उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘उन्हें हमारी शुभकामनाएं। उनके जाने का दुख है। आशा है कि वहां उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी।’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद वडक्कन ने खुद टेलीविजन चैनलों पर प्रधानमंत्री पर सवाल किए थे। गौर तलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी के सहायक रहे का वडक्कन का नाम केरल में कांग्रेस के बड़े नेता में शुमार रहा है। वडक्कन रोमन कैथलिक समुदाय से आते हैं। टॉम वडक्कन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे चुके हैं। इसके अलावा वडक्कन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, एआइसीसी शिकायत निवारण समिति के प्रमुख और फिल्म प्रमाणन ट्रिब्यूनल के अपीलीय सदस्य भी रह चुके हैं। केरल में उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में वडक्कन के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। इधर, भाजपा के लिए दक्षिण में पैर मजबूत करने में ये कदम मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *