जलवायु परिवर्तन पर बवाल, कई जगह प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय

नई दिल्ली। नीलू सिंह

संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले ही दुनिया कर कई देशों में जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए प्रदर्शन होने लगा है। दिल्ली में भी जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए दर्जनों छात्रों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।यही नहीं आवास तथा शहरी मामलों के मंत्रालय के बाहर नारे भी लगाए। उधर ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में भी शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकाली और धरती को बचाने की अपील की। एक रैली ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी और राजधानी केनबरा में हुई, जिसे वैश्विक जलवायु हड़ताल का नाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *