देश में मिले कोरोना संक्रमितों का एक फीसदी बिहार में

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

पटना। अर्पणा पांडेय

देश भर में मिले कोरोना संक्रमितों का 1.2 फीसदी संक्रमित सिर्फ बिहार में है। बेशक यह अभी कुछ राहत भरी बात है लेकिन जिस रफ्तार से यहां संक्रमित मिल रहे हैं वह चिंताजनक है। राज्य के 38 में से 30 जिले कोरोना प्रभावित हैँ।रविवार सुबह तक बिहार में मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 481 हो गई है। वहीं देश में मिले मरीजों की संख्या 39980 है। बिहार में शनिवार शाम को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही बिहार में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार के पांच जिलों को केंद्र सरकार ने रेड जोन में रखा है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 38 में से 30 जिले कोरोना प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि इन जिलों में मिले कुल 481 में से अब तक 98 लोग ठीक होकर घर चले गए हैँ। वहीं चार लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को बिहार में 15 लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही बिहार में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 481 हो गई है। शनिवार को सबसे ज्यादा भोजपुर जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैँ। यह छह नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इसके अलावा कैमूर में 3, बक्सर और कटिहार में 2, सारण और अररिया में एक-एक कोराना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को मिले कोरोना संक्रमितों के बाद भी मुंगेर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बना हुआ है। मुंगेर को केंद्र सरकार ने रेड जोन में रखा गया है। उधर शनिवार को राज्य में कोरोना से एक और मौत होने से सनसनी फैल गई। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय मृतक मरीज सीतामढ़ी का रहने वाला था। बीमार होने पर उसे 30 अप्रैल को उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मरीज पहले से ही गले का कैंसर था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *