जानें कैसे हिंदुस्तानियों की रंग में रंग गए ट्रंप

अभी अभी एनसीआर क्राइम न्यूज गुडगाँव झारखंड दिल्ली दिल्ली लाइव देश नोएडा मुख्य समाचार राजधानी राज्य

नई दिल्ली। टीएलआई

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ सोमवार को भारत पहुंच गए। उनके पहुंंचते ही उन्होंने हिंदी का सहारा लेकर हिंदुस्तानियों के दिलों पर दस्तक दी। भारत की सरजमीं पर ही उनका जो पहला ट्वीट आया वह हिंदी में था। ट्रंप के इस पहल को लोगों ने दिल से लगा लिया। ट्रंप ने भारत में उतरने से पहले ट्वीट कर कहा हम भारत आने के लिए उत्सुक हैं। हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सब मिलेंगे। उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएंगे, अपने लोगों को सम्पन्न बनाएंगे, बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएंगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्जवल बनाएंगे… और यह तो शुरुआत ही है। यही नहीं हर बात में ट्रंप भारतीयों से अपनापन जताने में पीछे नहीं रहे। अहमहदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में भी उन्होंने कहा कि वे इस देश के लोगों से मिलने के लिए 8000 मील का चक्कर लगाकर आये हैं।
ट्रंप का यह अंदाज और उनका ट्वीट सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई। हिंदी प्रेमी सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए। हालांकि कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि हिंदी हिंदुस्तान में नेतागिरी की भाषा है। अगर नेता को हिंदुस्तान के दिल को छूना है तो उसे हिंदी तक पहुंचना ही पड़ेगा। ट्रंप के इस ट्वीट की भी काफी चर्चा रही जिसमें उन्होंन कहा कि प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक सन्देश देने के लिए दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आये हैं। अमेरिका भारत को  प्रेम करता है – अमेरिका भारत का सम्मान करता है। और अमरीका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और निष्ठावान दोस्त रहेंगे।
उधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम से नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को भी संबोधित किया। भारत के सबसे बड़े स्टेडियम से ट्रंप ने पाकिस्तान और सीमापार आतंकवाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन आतंक के खिलाफ कठोर कर्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान पर भी हमने दबाव बनाया है। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना ही होगा, हर देश को अपने सुरक्षित करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारा देश इस्लामिक आतंकवाद का शिकार रहा है, इसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है। भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। हमने आईएस चीफ बगदादी को मार गिराया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करता है। आज जिस देश के साथ भारत का सबसे व्यापक अनुसंधान और विकास साझेदारी पार्टनरशिप है, वो अमेरिका है। ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ज्यादातर घरों में लोग गैस पर खाना बना रहे हैं। भारत में काफी सारी विविधताएं हैं लेकिन फिर भी यहां के लोगों की एकता विश्व में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत से प्यार, उसकी इज्जत करता है और भारत के लोगों का हमेशा वफादार और निष्ठावान दोस्त बना रहेगा। हम हमेशा भारत के इस भव्य स्वागत को याद करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप का भारत आना सम्मान की बात। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। आतंकवाद को हराने में हम साथ हैं। दोनों देशों का डिजिटल सहयोग बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *