सोनभद्र पहुँची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा सोमवार को सोनभद्र के राबर्ट्सगंज पहुँची। यात्रा राबर्ट्सगंज नगर में भ्रमण कर बढ़ौली चौक होते हुए ओबरा के लिए रवाना हो गयी।
इस दौरान यात्रा में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने रॉबर्ट्सगंज सांसद के अविवादित बयान पर एफआईआर कर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में वार्ता कर कहा कि बनारस की किसान न्याय रैली के सफलता के बाद यूपी के कांग्रेसियो में काफी उत्साह है। उन्होंने कांग्रेस के सात प्रतिज्ञा महिलाओं को टिकट में चालीस प्रतिशत भागीदारी, किसानों का पूरा कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बिल माफ, छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी, कोरोना मृतक परिवार को पच्चीस हजार सहायता व दस लाख की स्वास्थ्य सेवा, किसानो को धान व गेंहू पर पच्चीस सौ रुपया समर्थन मूल्य, गन्ना किसानों को चार सौ, बीस लाख युवावों सरकारी रोजगार की प्रतिज्ञा दुहराई। कहाकि आज उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ही योगी आदित्यनाथ की विकल्प के रूप में उभरी हैं। कोरोना काल मे कांग्रेस लोगो की बहुत मदद की। लगतार सड़क पर संघर्ष करती प्रियंका दिख रही हैं और कोई दूसरे दल का नेता बोल भी नही पा रहा उसे सीबीआई का डर है। इस तानाशाही सरकार से सिर्फ कांग्रेस ही लड़ती दिख रही है। 2022 में हमारा जनता के साथ जन बंधन हो रहा है और हम अपनी प्रतिज्ञा प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उसके उपरांत श्री तिवारी ने कहा कि कोयला संकट मात्र दिखावा है। पूरी बिजली व्यवस्था मोदी जी अपने उधोगपतियों के हाथ देने के लिए यह साजिश कर रहे हैं, जिसे जनता को यह समझना होगा। उसके उपरांत उन्होंने लोकसभा 80 रॉबर्ट्सगंज के सांसद पकौडी लाल के अविवादित बयान को भाजपा अपना दल का संस्कार बताया। श्री तिवारी ने कहा कि अपने सांसद के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे समाज से माफी मांगते हुए उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही करना चाहिए। क्योंकि वह उस वीडियो में सिपाही दरोगा को मरवाने व डाइनामाइट से घर उड़वाने की बात कर रहे हैं। यह उच्च सदन में बिराजमान नेता भाषा कत्तई नही हो सकती और येसे लोगो का मनोबल तब औऱ बढ़ जाता है। जब जिम्मेदार लोग मौन रहे उन्हें मुखरता से इसका विरोध करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष दीपक सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभांकर शास्त्री, बनारस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक मंत्री अजय राय, पीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी शामिल रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय, शहर अध्यक्ष राजीव तिवारी, राजन दुबे, कौशलेश पाठक, आकाश वर्मा, कमलेश ओझा, अभिषेक चौबे, मुस्ताक खान, संगीता श्रीवास्तव, फरीद खान, बब्बू तिवारी, विमला देवी, उषा चौबे, सोनी गुप्ता, बेबी सिंह रुकसार नाज, गणेश विश्वकर्मा, विवेक सिंह, अमित चौबे, शशांक मिश्रा, अशीतोष दुबे, ब्रिजेश तिवारी, ईश्वरीय नरायन सिंह, निगम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *