कांग्रेस ने उतारे 21 प्रत्याशी, मुरादाबाद से राज, प्रिया मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से लड़ेंगी चुनाव

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। सीमा तिवारी

कांग्रेसी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में 21 नाम दर्ज है। 16 प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के लिए घोषित किए गए हैं, जबकि पांच प्रत्याशी महाराष्ट्र से है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को मुरादाबाद से टिकट मिला है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। उत्तर प्रदेश से 16 और महाराष्ट्र से कुल 5 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर मुरादाबाद से लड़ेंगे। भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री फुले बहराइच से लड़ेंगी, वहीं प्रिया दत्त मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगी। नाना पटोले नागपुर से चुनाव लड़ेंगे।   मिर्जापुर से स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी के पौत्र ललितेश पति त्रिपाठी को टिकट मिला है । जबकि रोबोट गर्ल्स भगवती प्रसाद चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह और सुल्तानपुर से डॉक्टर संजय सिंह को टिकट मिला है। वहीं श्री प्रकाश जयसवाल कानपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। बहराइच सुरक्षित सबसे सविता फुले को कांग्रेसी ने मैदान में उतारा है। इससे पहले 8 मार्च को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। यूपी की इन 11 सीटों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा कुशीनगर से आरपीएन सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धौरहरा से जतिन प्रसाद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैजाबाद से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *