बजरंग के बल से कुश्ती में मिला कांस्य पदक

स्पोर्ट्स

टोक्यो।
टोक्यो ओलंपिक में शनिवार ऐतिहासिक दिन रहा है। नीरज ने जहां स्वर्ण पर भाले से निशाना साधा वहीं बजरंग के बल ने कांस्य पर कब्जा जमा लिया। बजरंग ने काजकस्तान के नियोजबेकोव को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। इसी के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो में सात पदक जीतकर लंदन ओलंपिक को पीछे छोड़ दिया। बजरंग की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में  पहले दौर में शानदार शुरुआत करते हुए कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव पर 1-0 की बढ़त बनाई।  फिर एक अंक लेकर 2-0 से बढ़त बना ली। दूसरे दौर में भी पूनिया ने चार अंक हासिल किया। फिर बजरंग ने दो अंक हासिल कर 8-0 की बढ़त बना ली और मैच के साथ साथ ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि बजरंग ने 65 किग्रा भार वर्ग में ईरान के मुर्तजा चेका घियासी को 2-1 से पटखनी देकर कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। इससे पहले बजरंग ने किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *