बॉलीवुड का चिंटू और देश का बॉबी ऋषि कपूर नहीं रहे

अभी अभी दिल्ली दिल्ली लाइव देश मुख्य समाचार राज्य

हल्द्वानी। अर्पणा पांडेय

पूरा बॉलीवुड गमगीन हो गया है। दो दिन में दो सितारों का यूं चला जाना सभी का सदमा दे गया। बुधवार को इरफान खान तो गुरुवार को सदाबहार ऋषिकपूर के निधन से पूरा देश गमजदा हो गया है। 70 के दशक में मेरा नाम जोकर से फिल्मी कॉरियर की शुरुआत करने वाले ऋषिकपूर को पूरा बॉलीवुड चिंटू के नाम से जानता था तो देश बॉबी के नाम से। ऋषिकपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, लता मंगेश्कर के साथ ही पूरे बॉलीवुड ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ऋषि कपूर को प्रतिभा का पावरहाउस कहा। वहीं आमितभ बच्चन ने कहा मैं टूट गया हूँ।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद 67 वर्षीय ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।ऋषि कपूर दो सालों से कैंसर से लड़ रहे थे। मंगलवार को अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद ऋषि को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह पौने नौ बजे ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। परिजनों के अनुसार ऋषिकपूर अस्पताल में भी लोगों को हंसाते रहे। यही नहीं उन्होंने आखिरी मौसेज भी कोरोना वॉरियर्स के लिए ही किया था। देश के सबसे पूराने फिल्मी घरानों में से एक कपूर घराने के पृथ्वीराज कूपर के पोते और राजकपूर के छोटे बेटे ऋषिकपूर के परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं।

बताया जा रहा है कि 2018 में उनके कैंसर होने की जानकारी हुई थी। इसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक न्यूयॉर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वह ठीक होने के बाद पिछले वर्ष सितंबर में ही स्वदेश लौटे थे। इस साल फरवरी में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा गया था। इस साल फरवरी में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा गया था। ऋषिकपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, “वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *