पूर्वांचल के दो विधायक समेत सात नए मंत्री बने योगी मंत्रिमंडल में

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
योगी मंत्रिमंडल का रविवार को तीसरा विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल में सात नए मंत्री शामिल किए गए हैं। इसमें एक कैबिनेट और छह नए राज्य मंत्रियों शामिल हैं। मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के शामिल होते ही मंत्रियों की संख्या अब 60 हो गई है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए मंत्रियों को बधाई दी। दोनों ने नए मंत्रियों को फूल का गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया। मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का अभार जताया। नए मंत्रियों के विभागों की घोषाणा अभी नहीं हुई है।
राजभवन में रविवार शाम को नए सात मंत्रियों को शपथ राज्यपाल ने शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने के साथ राष्ट्रगान होने के तुरंत बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो गया। राज्यपाल ने सबसे पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। जितिन प्रसाद युवा और ब्राह्मण समाज से आते हैं। इसके बाद राज्य मंत्रियों के रूप में छत्रपाल सिंह गंगवार, पलटूराम, संगीता बलवंत, संजीव कुमार गोंड, दिनेश खटीक और धर्मवीर प्रजापति को एक-एक कर शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह 16 मिनट तक चला। सियासी जानकारों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक को स्थान मिला है। नए मंत्रियों में एक ब्राह्मण, एक अनुसूचित जनजाति, तीन ओबीसी और दो एससी वर्ग के हैं। राज्यपाल आदंनीबेन पटेल ने इसके साथ ही चारों मनोनीत एमएलसी जितिन प्रसाद, गोपाल अंजान भुर्जी, संजय निषाद और चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नामों पर भी मुहर लगा दी है। चार में तीन ओबीसी हैं। गौरतलब है कि प्रदेश मंत्रिमंडल का यह तीसर विस्तार है। प्रदेश में 19 मार्च 2017 को योगी सरकार गठन हुआ। इसके बाद 22 अगस्त 2019 को योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया। पहले मंत्रिमंडल विस्तार में छह स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। इसमें तीन नए चेहरे शामिल किए गए। इसके हिसाब से मंत्रिमंडल में 56 सदस्य हो गए। कोरोना के चलते तीन मंत्रियों राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप, चेतन चौहान और मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया था। योगी सरकार में इसके बाद मंत्रियों की संख्या 53 रह गई। प्रदेश मंत्रिमंडल में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। इसके आधार पर ही सात नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करते हुए यह कोरम पूरा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *