जलवायु परिवर्तन से निपटने में पिछड़ रहा है विश्व

अंतरराष्ट्रीय

दावोस। विश्व जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में पिछड़ रहा है। सरकारों को पेरिस समझौते से आगे बढ़कर साहसी प्रतिबद्धताओं पर जोर देना चाहिए। यह बात शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कही।
गुतारेस ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच से इतर कहा कि जलवायु परिवर्तन हमारे समय का महत्वपूर्ण मुद्दा है, लेकिन हम इस चुनौती से निपटने में पिछड़ रहे हैं। गुतारेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि विभिन्न देश संकल्प ढूंढ पाएंगे, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि हमें राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत है। हमें ऐसी सरकारों की जरूरत है जो यह समझ सकें कि जलवायु परिवर्तन हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेरिस में जताई गई प्रतिबद्धताएं पहले ही पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने दावोस से फेसबुक लाइव प्रसारण में कहा कि पेरिस में हम जिस बात पर सहमत हुए हैं, अगर उसे पूरा किया जाए तो तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे देशों की जरूरत है जो मजबूत प्रतिबद्धताएं कर सकें। उन्होंने गरीब देशों को आर्थिक मदद किए जाने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *