उत्तराखंड में भी महिलाओं को 40 फीसदी सीटें दी जाए: सरिता

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय

हल्द्वानी। अनीता रावत
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 40 फीसदी सीटें करने के फैसले का नैनीताल की पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे उत्तराखंड में भी इसे लागू करने की मांग की है। वार्ता के दौरान सरिता आर्य ने नैनीताल सीट से ही दावेदारी करने की बात कही। कहा कि शीर्ष नेतृत्व में उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया है।


कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल विधायक संजीव आर्य की पार्टी में वापसी के बाद नैनीताल सीट पर संजीव आर्य को टिकट मिलने की हलचलें बढ़ी तो सरिता भी पार्टी छोड़ने के ऐलान से पीछे नहीं हटीं। पूर्व विधायक सरिता के एक बार फिर विरोधी सुर सामने आने लगे हैं। गुरुवार को पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी भी महिलाओं को 33 फीसदी सीटें दिए जाने की बात को प्रमुखता से रखा चुकी हैं। नैनीताल सीट के टिकट आवंटन को लेकर सरिता आर्य ने कहा कि लंबे समय से वह नैनीताल सीट पर चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नैनीताल सीट पर शीर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें ही टिकट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *