बैठकी होली में महिलाओं ने जमकर बरसे रंग

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

रामनगर/हल्द्वानी। अनीता रावत

जिम कार्बेट नेशनल पार्क के अंतर्गत हिम्मतपुर ब्लॉक गांव में बैठकी होली की धूम मची है। यहां पर महिलाएं बरसों से होली के अवसर पर बैठकी होली का आयोजन करती है। इसमें महिलाएं समूह बनाकर ढोल, हुड़के और मंजीरे की ताल पर सामूहिक नृत्य करती हैं। महिलाओं का समूह गांव के प्रत्येक घर में जाता है और वहां पर संगीत की लहरियों और नृत्य के बीच में गायन चलता है। यह कार्यक्रम एक सप्ताह होता रहता है । होली गायन के दौरान महिलाएं विभिन्न तरह के स्वांग के माध्यम से मनोरंजन के साथ सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष भी करती हैं। इन महिलाओं का बाकायदा एक समूह है, जिसका नेतृत्व मधु शर्मा, पारो एरडा, लता, पुष्पा बोरा, भावना नेगी, रेखा शर्मा, अनु शर्मा, पार्वती, उमा भट्ट, शोभा, विनीता रावत, उमा जोशी, चम्पा भट्ट आदि करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *