पौड़ी में बेटे के साथ पति का किया कत्ल

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून राष्ट्रीय

पौड़ी। अनीता रावत

शहर के तिमली सड़क किनारे मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति का कत्ल किया है।
एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि तिमली सड़क के किनारे बोरे में मिले शव की पहचान सतेंद्र उर्फ सोनी निवासी एमआईसी रोड पौड़ी के रूप में हुई है। बताया कि पुलिस ने सतेंद्र के दामाद की तहरीर पर कत्ल की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वारदात के बाद से ही सतेंद्र की पत्नी और बेटा घर से गायब थे, जिससे कि शक और गहरा गया था। पुलिस ने कई जगह दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। बताया कि सुमित्रा ने अपने बेटे मोहन सिंह के साथ पति सतेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के पहले सतेंद्र सिंह की अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। सुमित्रा ने वारदात को कबूल करते हुए कहा कि पति के उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। बताया कि दोनों ने शव को दो दिन तक घर में ही रखा और 13 जनवरी की रात एक नेपाली मजदूर की मदद से षव को तिमली रोड में फेंक दिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया। घटना में शामिल मजदूर की तलाश की जा रही है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *