बहराइच में तेंदुए से क्या खूब लड़ी मर्दानी

इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा मुरादाबाद मेरठ राज्य समाचार लखनऊ वाराणसी

बहराइच।प्रिया सिंह

झाड़ी में छुपे तेंदुए के हमले से लहूलुहान 30 साल की कुसुमा 15 मिनट तक ऐसी मरदानी बनकर लड़ी की देखने वाले हैरान रह गये। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों के आ जाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया हैहै

सुजौली थाने के मंगलपुरवा चहलवा निवासिनी कुसुमा देवी (30) सोमवार शाम गांव के पास खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान खेत के बाहर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए युवती तेंदुए से भिड़ गई और शोर मचाने लगी। लगभग 15 मिनट तक वह तेंदुए से संघर्ष करती रही। महिला का शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवती को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया गया है। कतर्नियाघाट के रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वन कर्मियों को गांव के आस पास तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। घायल महिला के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *