उत्तराखंड में दिवाली पर मौसम शुष्क रहेगा

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत
दीपावली पर राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अगले तीन-चार दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बारिश व हल्की बर्फबारी हुई। इससे राज्य के पहाड़ी जिलों के तापमान में गिरावट आई है। मैदानी इलाकों में भी सुबह शाम ठंड अब बढ़ती ही जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जगह में बादल जरूर छाएंगे, लेकिन अधिकांश जगह दिन में अच्छी धूप खिलेगी। मैदानी क्षेत्रों में धुंध व सुबह के समय कुहासा छाने लगा है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पिछले दो दिनों से पर्वतीय हिस्सों में बारिश व बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दून में भी सुबह के समय हल्का कोहरा छाने लगा है। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा आगे आने वाले दिनों में गहराता जाएगा। हालांकि दिन में अच्छी धूप पड़ी, पर धूप में अब तेजी अधिक नहीं है। दून में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य रहा। राज्य स्थापना दिवस यानि नौ नवंबर तक दून में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *