विहिप के वरिष्ठ नेता विष्णु हरि नहीं रहे

अभी अभी इलाहाबाद देश राज्य समाचार

नई दिल्ली। नीलू सिंह
विहिप के वरिष्ठ नेता विष्णु हरि डालमिया का बुधवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया। जानकारी के अनुसार डालमिया काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछले दिनों संक्रमण के कारण उन्हें अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। बाद में कुछ स्वस्थ होने पर नई दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें ले जाया गया। बुधवार सुबह 9:38 पर उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:00 बजे नई दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर किया जाएगा। उनके निधन से हिंदूवादी संगठनों में शोक व्याप्त हो गया है। डालमिया 91 वर्ष के थे । वह विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *