कोइलवर में बनेगा वशिष्ठ नारायण पुल

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर राज्य समाचार सासाराम

आरा। देवेंद्र पांडेय

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर होगा नए कोइलवर पुल का नाम रखा जाएगा। इस बात का ऐलान आरा में केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने किया।
आरा के बसंतपुर निवासी महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का गत दिवस पटना में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इसी संदर्भ में आरा पहुंचे आरा के सांसद एवं केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर कई ऐलान किए। उन्होंने बसंतपुर के विकास के लिए उसे गोद लेने की बात भी कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव में उनके नाम पर एक बड़ा पुस्तकालय खोलने का भी ऐलान किया। यही नहीं उन्होंने कहा कि कोईलवर में बनने वाले नए पुल का नाम भी वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। यही नहीं प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना के तहत इस बार वह बसंतपुर को गोद लेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में काफी दिनों से लंबित पड़े पुस्तकालय का निर्माण भी जल्द पुूरा किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री से वशिष्ठ नारायण सिंह को भारत रत्न दिलवाने की बात भी कही। ग्रामीणों ने कहा कि देश के लिए भी वशिष्ठ नारायण नासा और अमेरिका की नौकरी छोड़ कर आए थे। हालांकि राज्य सरकार की ओर से वशिष्ठ नारायण सिंह की उपेक्षा करने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *