उत्तराखंड में भाजपा को ‘बाप’ देगा समर्थन

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

भारतीय अन्त्योदय पार्टी (बाप) की बैठक पार्टी के कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर तलवार जी के नेतृत्व में हुई। पार्टी ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विकास कार्यों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर तलवार ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अपना पूर्ण सहयोग करने के लिए भी कहा है। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय संयोजक रामचन्द्र उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चक्रधर डिमरी, राष्ट्रीय महासचिव प्रशासनिक मिर्ज़ा शमशाद बेग, राष्ट्रीय महासचिव इंद्रदेव शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति रामविलास तांती, प्रदेश महासचिव परितोष गुलाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दानिश मालिक, आशीष रावत, गौरव जिंदल, गौरव गिल्ड्याल, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *