उत्तराखंड के फौजी ने मेरठ में की आत्महत्या

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून राज्य समाचार

देहरादून। अनीता रावत
उत्तराखंड के फौजी ने मेरठ में कंकरखेड़ा थाने के कैंट इलाके में देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनदीप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल बुरानासी के रहने वाले थे। फिलहाल आत्महत्या का कारण का पता नहीं चल पाया है।
सेना की 32 इन्फेंट्री के जवान मनदीप रात के समय कैंट में ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज आई और अफरातफरी मच गई। आसपास तलाश किया गया तो मनदीप लहूलुहान हालत में पड़े मिले। उनके शरीर में तीन गोलियां लगी हुई थीं। आसपास किसी के आने का सुराग नहीं मिला। इसके बाद मनदीप को अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद कंकरखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और आर्मी की जांच में पता चला कि जवान ने खुद को गोली मारी है। मृतक जवान के पास से 17 कारतूस, एक मैगजीन और मोबाइल बरामद किया गया।
एसपी सिटी मेरठ विनीत भटनागर ने कहा कि आर्मी जवान की ड्यूटी पर गोली लगी लाश मिली है। जवान को तीन गोलियां लगना बताया गया है। उसके बंदूक से तीन गोलियां चली हैं। सुसाइड केस माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *