उत्तराखंड परिवार रायपुर की समिति का चुनाव 24 को

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

छत्तीसगढ़/देहरादून। अनीता रावत

रायपुर में उत्तराखंड परिवार की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जय सिंह रावत की ओर से आगामी 24 मार्च को समाज की नई कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में प्रस्तावित नाम अध्यक्ष पद के लिए श्री इंद्रदेव पालीवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए भुवन चंद्र जोशी, रमेश भाकुनी, सचिव के लिए संतोष तिवारी, सह सचिव के लिए शेखर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष के लिए सैन सिंह रावत, कार्यकारणी सदस्य के लिए हरेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन मलेथा, सुभाष लखेड़ा, प्रेम सिंह रावत, हर्ष उनियाल, भूपाल सिंह हैं।
इधर, नई प्रस्तावित कार्यकारणी के लिए एक सुझाव यह भी आया है कि इस कार्यकारणी में श्री खन्खरियाल जी, मोहन लखेड़ा जी, एमएम तिवारी जी को भी जगह मिलनी चाहिए। इससे संगठन को मजबूती मिलनी चाहिए। इनके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी हर्ष सिंह बिष्ट का कहना है कि आगामी 24 मार्च को समाज की होने वाली बैठक के लिए (नई कार्यकारिणी के गठन के साथ) सचिव रविन्द्र प्रसाद हर्षवाल की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वह, समस्त सदस्यों को सूचना भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही रवि जी से अनुरोध है कि सैन सिंह से सदस्यों की सूची प्राप्त कर सदस्यों को समय पर सूचित करें। इसके अलावा दोपहर के लिए भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी धूम सिंह (अगर वे सहर्ष स्वीकार करते है तो) की होगी। इनके अलावा होली से संबंधित गीत, बैठकी कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती किरण तिवारी और श्रीमती चंद्रकला त्रिपाठी अपना योगदान देंगी। साथ ही नेहा रावत को कार्यक्रम में प्रतियोगिता आयोजन की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *