उत्तराखंड के सीएम धामी गुरुवार को खटीमा में कराएंगे नामांकन

उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर देहरादून मुख्य समाचार

देहरादून। अनीता रावत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराएंगे। मुख्यमंत्री के स्टाफ की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बार भी खटीमा सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। इसी के तहत नामांकन के लिए गुरुवार का दिन तय किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपना नामांकन कराएंगे। इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी गुरुवार को ही चौबट्टाखाल सीट से अपना नामांकन कराएंगे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मीडिया टीम की ओर से जानकारी दी गई है कि नामांकन के लिए गुरुवार 27 जनवरी का दिन तय किया गया है। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने मंगलवार को हरिद्वार में अपना नामाकंन दाखिल करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *