मालदीव को 95 लाख डॉलर की मदद देगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय

वाशिंगटन।

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने मालदीव के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत उसे 95 लाख डॉलर की सहायता देने का इरादा जाहिर किया है।
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में साझा हितों पर चर्चा की। उन्होंने साथ ही मुक्त तथा स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता जताई। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पलैडिनो ने बताया कि शाहिद ने मालदीव के लोकतंत्र, भविष्य में समृद्धि को जीवंत बनाए रखने में उनकी सरकार के सुधार के प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।
पलैडिनो ने कहा कि पोम्पिओ ने मालद्वीव के लिए 97 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता को विदेश मंत्रालय के कांग्रेस के साथ काम करने की इच्छा जताई, अमेरिका-मालद्वीव साझेदारी के प्रति मजबूत समर्थन व्यक्त किया है।’ उन्होंने कहा कि पोम्पिओ ने न्यायिक सुधार, पारदर्शिता के प्रति मालदीव की प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *