उपेन्द्र की पार्टी से अधिक सीट मिलनी चाहिए : मांझी

गया दानापुर पटना बिहार लाइव भागलपुर राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी की पार्टी से अधिक सीटें चाहिए। लोकसभा चुनाव में सीटों के मामले में वे जल्द ही लालू प्रसाद से मिलेंगे।

मंगलवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि उन्होंने लालू प्रसाद को वर्ष 2015 में गुरबत के दिनों में मदद की थी। बिना शर्त महागठबंधन में आए थे। महागठबंधन के लिए उनका योगदान किसी भी आने वाली नई पार्टी से अधिक है। सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं तो एनडीए में नहीं जाएंगे पर नए विकल्प पर विचार करेंगे। कहा कि वृशिण पटेल और दानिश रिजवान का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। पार्टी कोष में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए आंतरिक जांच टीम बनायी गई है। आरोपित लोगों से जल्द ही जवाब तलब किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *