यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन

अल्मोड़ा उत्तरप्रदेश लाइव उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार लखनऊ हरिद्वार

पौड़ी/देहरादून। अनीता रावत
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट एम्स नई दिल्ली में सोमवार को निधन हो गया। इसके बाद यूपी और उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया।


उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचूर निवासी आनंद सिंह बिष्ट (89) की बीते महीने से तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली में एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया था। गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। रविवार को उनकी अचानक फिर से तबीयत खराब हो गई थी। यूपी के एडिशनल चीफ सेक्रटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह 10:44 बजे स्वर्गवास हो गया है। हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। इसके अलावा आनंद सिंह बिष्ट के गांव और जिला पौड़ी गढ़वाल में भी शोक की लहर दौड़ गई। सीएम योगी के पिता के निधन पर जगह-जगह लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *