यूपी के 10 समेत 152 पुलिस अफसरों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक

उत्तरप्रदेश लाइव झारखंड दिल्ली दिल्ली लाइव देश पटना बिहार लाइव मुख्य समाचार राजधानी राज्य लखनऊ

नई दिल्ली। अर्पणा पांडेय

देश के 152 पुलिस अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत 2018 में आपराधिक मामलों की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान कहा गया कि अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक 2021 से 152 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश के 10, केरल तथा राजस्थान के नौ-नौ, तमिलनाडु के आठ, बिहार के सात, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली के छह-छह पुलिस कर्मी शामिल हैं। तेलंगाना के पांच पुलिस अधिकारी, असम, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के चार-चार, जबकि शेष अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मी हैं। वहीं झारखंड के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत की जांच करने वाले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी वी के शुक्ला एजेंसी के उन 15 अधिकारियों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें 2021 में अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए गृहमंत्री का पदक प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *