बिहार में घर के बाहर सो रहे दो लोगों की हत्या

पटना बिहार लाइव राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

बिहार के मोतिहारी में अपराधियों ने दो लोगों की हत्या कर दी। मृतकों के नाम कपिलदेव राय और राम किशोर ठाकुर थे। दोनों गांव की मुखिया मनोहरी देवी के घर के बाहर सो रहे थे। सूत्रों के अनुसार अपराधियों के निशाने पर मुखिया का बेटा विनय कुमार था।

दावा है कि हत्या की वारदात रंगदारी मांगने के चलते हुए विवाद के कारण हुई। गांव के चंद्रकेत सिंह ने चार लोगों से रंगदारी मांगी थी। चंद्रकेत हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसके दो बेटे हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। विनय कुमार ने चंद्रकेत को गांव के लोगों से रंगदारी मांगने से मना किया था। इसके चलते 1 जनवरी को चंद्रकेत और विनय के बीच विवाद भी हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात चंद्रकेत अपने साथियों के साथ विनय को मारने आया था। गांव में घुसने से पहले उसने ट्रांसफॉर्मर से बिजली काट दी थी। अपराधियों ने घर के बाहर दालान में सो रहे कपिलदेव राय और राम किशोर ठाकुर से विनय को बुलाने को कहा। दोनों ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने कपिलदेव राय के सीने और पेट में दो गोली मार दी। वहीं, राम किशोर की हत्या तकिया से मुंह दबाकर की। दोनों की हत्या के बाद अपराधियों ने दरवाजे पर चार गोलियों चलाई। गोली की आवाज सुन गांव के लोग जुटने लगे तो अपराधी भाग गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *