सोनभद्र में दो बाइकों की टक्कर में मासूम सहित दो की मौत, महिला घायल

आज का मुद्दा उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस के अनुसार अशोक केसरी पुत्र सुरेश केसरी उम्र 28 वर्ष, पूजा पत्नी यज्ञ नारायण 32 वर्ष, नैना पुत्री यज्ञ नारायण 3 वर्ष सभी निवासी भभाईच थाना चोंपन रविवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में रिस्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव के पास पहुँचे, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में अशोक पुत्र सुरेश व नैना पुत्री यज्ञ नारायण की मौके पर मौत हो गयी तथा पूजा पत्नी यज्ञ नारायण गम्भीर रूप से घायल हो गयी। वही दूसरे बाइक पर सवार युवक घटना के बाद बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया तथा घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *