इजरायल में पैदा हुई ढाई माह की गर्भवती नवजात

अंतरराष्ट्रीय

अशदोद।
कुदरत का कारनामा हो या फिर चमत्कार, विज्ञान हमेशा हैरान हो जाता है। ऐसा ही एक कारनाम इजरायल के अशदोद शहर में सामने आया। यह दुनिया का अपने तरह का नया मामला है। ढाई माह का भ्रूण पेट में लेकर एक नवजात बच्ची ने जन्म लिया। बच्ची का पेट सामान्य लोगों से बड़ा होने के कारण डॉक्टरों ने जब जांच की तो सब हैरान हो गए। दुनिया का पहला अनोखा मामला उनके सामने था। नवजात बच्ची के पेट में करीब दस माह का भ्रूण पल रहा था। यह कैसे हुआ इसकी जांच में पूरी वैज्ञानिकों की टीम जुट गई है। हालांकि डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर बच्ची के पेट से भ्रूण निकाल दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची अब स्वस्थ्य है।
मिली जानकारी के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में इजरायल के अशदोद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर इजरायल के अशदोद के अस्सुता मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि महिला ने स्वास्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसका पेट सामान्य बच्चों से ज्यादा बड़ा था। इसके बाद नवजात का अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराया गया। बच्ची की रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के साथ ही डॉक्टर भी आश्चर्यचकित रह गए। नवजात के पेट अन्य बच्चों की तुलना में ज्यादा बड़ा होने का कारण कोई बीमारी नहीं थी बल्कि उसके पेट में एक भ्रूण विकसित हो रहा है। यह भ्रूण बच्ची के पेट में पिछले 10 हफ्तों से विकसित हो रहा था। यही नहीं 10 हफ्ते में भ्रूण का ब्रेन, दिल, हाथ और पैर विकसित हो गए थे। आनन फानन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन कर नवजात बच्ची के पेट से भ्रूण को निकाल दिया। डॉक्टरों का दावा है कि बच्ची की जान अब खतरे से बाहर है। हालांकि यह कैसे हुआ यह डॉक्टरों के लिए जांच का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *