उत्तराखंड में कर्जदारों से परेशान कारोबारी ने लगाई फांसी

उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर नैनीताल राज्य समाचार

हल्द्वानी। अनीता रावत

अपने पार्टनर पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर एक कारोबारी ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं कर्जदारों के लगातार उत्पीड़न करने के चलते फांसी लगाने का परिजनों ने आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा निवासी शकील अहमद (57) पुत्र तस्लीम अहमद ने चार साल पहले भीमनगर में तीन पार्टनरों के साथ मिलकर पशु आहार की फैक्ट्री लगाई थी। कुछ समय तक फैक्ट्री सही चली, लेकिन बाद में फैक्ट्री बंद हो गई। परिजनों ने बताया कि इस दौरान शकील पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था और वह परेशान रहने लगा। शनिवार को दोपहर बाद वह घर से बंद फैक्ट्री की साफ-सफाई करने की बात कहकर निकला। फैक्ट्री में जाने के बाद वीडियो बनाया। रस्सी से बना फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके बेटी और दामाद अन्य परिजनों के साथ रात करीब 11 बजे फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री में शकील को फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे फंदे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए। इस बीच उसका मोबाइल चेक किया गया तो फांसी लगाने से पहले उसमें वीडियो बना मिला, जिसमें कर्जदारों से परेशान होने और पार्टनरों के धोखा देने की बात कही गई है। सुबह अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। काशीपुर के कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि शकील ने बहुत लोगों से कर्ज ले रखा था। फांसी लगाने से पहले उसने एक वीडियो बनाया है। जिसमें उसने कर्जदारों से परेशान होने की बात कही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *