उत्तराखंड में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत
आईटीबीपी के जवानों ने उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इसके अलावा सिक्कम, लद्दाख समेत कई स्थानों पर ऊंचाई वाले स्थानों पर तिरंगा फहराया गया।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रविवार को सिक्किम में डोंगखा ला दर्रे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत की आजादी का जश्न मनाया। दर्रे की समुद्र तल से ऊंचाई 18,300 फुट है। यह पूर्वी क्षेत्र में सबसे ऊंचा दर्रा है। रक्षा मंत्रालय के प्रधान प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी क्षेत्र के सबसे ऊंचे दर्रे के दुर्गम इलाके में तिरंगा फहराया गया।
वहीं, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख में 14,000 फुट ऊंचे पैंगोंग त्सो के तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जवानों ने राष्ट्रगान भी गाया। आईटीबीपी के जवानों ने उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर 15,000 फुट और लद्दाख में बॉर्डर आउट पोस्ट पर 14,000 से 17000 फुट पर झंडा फहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *