उत्तराखंड में हॉकी खिलाड़ी वंदना समेत 22 को तीलू रौतेली पुरस्कार

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी और ओलंपिक में हैट्रिक गोल करने वाली वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को वर्ष 2020- 21 के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। शुक्रवार को इसकी घोषणा महिला बाल विकास विभाग ने की। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कारों की भी घोषणा कर दी गई। आठ अगस्त को देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी को सम्मानित करेंगे।
उत्तराखंड में समाज सेवा, खेल, साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। महिला बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को सम्मानित होने वाली महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी। देहरादून की डॉ. राजकुमारी भंडारी, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया और डॉ. कंचन नेगी, उत्तरकाशी की रीना रावत, हरिद्वार की वंदना कटारिया, चमोली की चंद्रकला तिवारी, यूएसनगर की नमिता गुप्ता, बिंदुवासिनी और उमा जोशी, बागेश्वर की रुचि कालाकोटी और ममता मेहता, पौड़ी की अंजना रावत, नैनीताल की पार्वती किरौला, अल्मोड़ा की कनिका भंडारी और भावना शर्मा ,पिथौरागढ़ की बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल और रेखा जोशी, चम्पावत की रेनू गड़कोटी, टिहरी की पूनम डोभाल को इसबार तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस साल विभाग ने कोविड काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी इसमें शामिल किया है। रुद्रप्रयाग जनपद से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, जबकि कुछ जिलों से दो से अधिक को पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसी तरह विभाग प्रत्येक जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर को भी सम्मानित करता है। इस बार पुरस्कार राशि दस- दस हजार रुपए बढ़ा दी गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार के तहत 31 हजार रुपए और आंगनबाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *