ये नया भारत है, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं : सीएम योगी

इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। सीमा तिवारी

यह नया भारत है, इसे छेड़ोगे तो जवान छोड़ेंगे नहीं। हमारे 40 जवानों की शहादत का बदला वायुसेना ने 400 आतंकियों को मारकर ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वो कर दिखाया है। यह बात एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पीओके में आतंकियों की तबाही पर कही।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एटा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने जनपद को राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। साथ ही कई एटा और कासगंज जिले की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भारत माता की जय बोल कर अपना संबोधन शुरू किया तो पूरा पांडाल भारत मां की जय और वंदेमातरम से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि ऐसा जयकारा लगाओ कि कश्मीर में तैनात हमारे सैनिकों को सुनाई दे।

‘मोदी हैं तो सब मुमकिन है’

वायुसेना द्वारा आतंकियों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग पूछते थे कैसे होगा, हमने कहा था जब तक मोदी हैं सब मुमकिन है, नामुमकिन कुछ भी नहीं। सुबह से ही हर ओर हमारे जवानों के शौर्य की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। योगी ने कहा कि आज सुबह पाकिस्तान के उन कायरों को हमारे जवानों ने ठिकाने लगाने का काम किया है। हमारे जवानों ने 40 के 400 आतंकियों को मारकर सिद्ध कर दिया कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। मोदी जी ने पहले ही कहा था कि यह हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारों ने भर्ती के नाम पर खूब लूट की है। जातिगत आधार पर ही पुलिस में भर्तियां की गईं, लेकिन आज गरीब का बेटा इंस्पेक्टर और सिपाही बन रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारों के नेता प्रदेश को विकास नहीं विनाश की ओर ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले इसी प्रदेश में अराजकता और गुंडाराज था। लेकिन डेढ़ वर्षों में ही प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हैं अब प्रदेश राम राज्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सालों में ही देश का नाम दुनियां में सबसे ऊपर लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कई बार राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का भी कई बार नाम लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और वायुसेना के जवानों द्वारा लिए गए बदले को सरकार का दुश्मन को त्वरित जवाब भी बताया। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री आशुतोष टंडन, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, राज्यमंत्री संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *