किसानों के सामने अंहकार नहीं चलता: प्रियंका गांधी

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। राजेन्द्र तिवारी
किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा और योगी सरकार पर हमला बोला।
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा है कि किसान इस देश की आवाज हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता। खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है। उन्होंने ट्वीट कर मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत के समर्थन में कहा है कि किसान इस देश का गौरव हैं। उन्होंने उप्र में बुखार से बच्चों की मौत पर हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पताल समुचित इलाज देने में असमर्थ है। सरकार लाख दावे करे लेकिन हालात ज़मीन पर शून्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *