विश्व ने 2012 में भारत का उड़ाया था मजाक, अब शांति की अपील

अंतरराष्ट्रीय

अर्पणा पांडेय

भारत बुधवार को अंतरिक्ष में भी महाशक्ति बन गया। 300 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को महज 3 मिनट में मार गिराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया। इससे पहले इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वालों में अमेरिका रूस और चीन ही शामिल थे। 2012 में जब भारत ने इसका संकेत दिया था विश्व के कई देशों ने भारत का मजाक उड़ाया था। लेकिन भारत की इस उपलब्धि से अब पड़ोसी देशों में खलबली मच गई। सबसे ज्यादा दहशत में पाकिस्तान आ गया है। विश्व के कई देश अब अंतरिक्ष मे शांति की दुहाई दे रहे हैं।

भारत अंतरिक्ष का महाशक्ति क्या बना पाकिस्तान तो दहशत में आ गया। मिशन शक्ति के पूरा होने की खुशखबरी जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवाशियों को दी, पड़ोसी देशों से प्रतिक्रिया आने लगी। सक्रिय सैटेलाइट को मिसाइल से मार गिराने पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने कहा कि वह है अंतरिक्ष के सैन्यीकरण के खिलाफ है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि अंतरिक्ष मानवता की साझी विरासत है। हर देश की जिम्मेदारी है कि ऐसे कदमों से बचे हैं जिन से इस क्षेत्र का सैन्यीकरण होता है। वहीं चीन ने भारत के उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षण परीक्षण पर सतर्कता पूर्वक प्रतिक्रिया दी। चीन ने कहा कि सभी देश बाहरी अंतरिक्ष में शांति बनाए रखें। चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत द्वारा उपग्रह रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण को लेकर एक सवाल पर लिखित जवाब में यह बातें कहीं। चीन ने कहा कि हमने भी खबर देखी है लेकिन सभी देशों की जिम्मेदारी है कि वह शांति बनाए रखें। हालांकि इस उपलब्धि के बाद अभी अमेरिका, रूस और अन्य देशों ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें कि 2012 में भारत ने एंटी सैटेलाइट पत्नी की तैयारियों के संकेत दिए थे तो दुनिया के देशों ने भारत का मजाक उड़ाया था। इसके बाद विशेषज्ञों ने कहा था कि भारत अगर दुनिया को टेस्ट करके अपनी ताकत नहीं दिखाता तो वह महज कागजी शेर ही कहलायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *