ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में नारी शक्ति शामिल

एनसीआर दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली।
हिंदी शब्द नारी शक्ति को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने 2018 का शब्द चुना है। जयपुर में आयोजित साहित्य साहित्य उत्सव में इसकी घोषणा की गई। अब नारी शक्ति शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का हिस्सा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार डिग्गी पैलेस जयपुर में चल रहा साहित्य उत्सव में नारी शक्ति को 2018 का हिंदी शब्द चुना गया। इसकी घोषणा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की ओर से की गई। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार नारी शक्ति शब्द संस्कृत से लिया गया है। बताया गया कि इन दिनों वह महिलाएं जो जीवन को अपने हिसाब से जी रही हैं इस शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रही है। इसलिए इस शब्द को 2018 हिंदी शब्द के रूप में चुना गया। गौरतलब है कि आधार को ऑक्सफोर्ड ने 2017 में अपना हिंदी शब्द चुना था। ऑक्सफोर्ड ने हिंदी शब्द सुनने का यह अभियान 2017 में ही शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *