महिला ने खुदकुशी कर पति के दोस्त को फंसाया

राष्ट्रीय

नई दिल्ली। नीलू सिंह
यहां के मानसरोवर पार्क इलाके में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने पति के दोस्त का नाम लिखा है। महिला ने पति के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट पर महिला ने लिखा है कि उसका पति का दोस्त पिछले दो साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसे ब्लैकमेल कर रहा था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने करी मांग कर रहा था। सुसाइड नोट के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शहादरा की डीसीपी मेघना यादव ने बताया कि यह मामला आत्महत्या के लिए उकसाने वाला था। सुसाइड नोट पर जिस शख्स का नाम लिखा था उसके खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शख्स मिठाई की दुकान चलाता है। अंग्रेजी में लिखे एक पेज के सुसाइड नोट में महिला ने लिखा कि आरोपी शख्स उसे बदनाम करने की धमकी देता था। बोलता था कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो को वह उसके पति को भेज देगा और सोशल मीडिया पर भी डाल देगा। वह उसके साथ अवैध संबंध रखना चाहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *