सोनभद्र में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को आधा निगला

उत्तरप्रदेश लाइव मुख्य समाचार वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र के चोंपन थाना क्षेत्र में एक विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। विशालकाय अजगर ने एक नीलगाय के बच्चे को आधा निगल लिया था, जिसे बचाने के लिए वन विभाग की टीम जुटी रही।


सोनभद्र के चोंपन थाना क्षेत्र के गुरमा रेंज के वन दरोगा एसके दीक्षित ने बताया कि वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरहुल में सोमवार की सुबह धान के खेत में एक विशालकाय अजगर देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। विशालकाय अजगर नीलगाय के बच्चे को पकड़े हुए था और उसे आधा निगल चुका था। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि अजगर लगभग 20 फिट लंबा है। उसने एक नीलगाय के बच्चे को दबोच रखा था और उसे आधा निगल गया था।

https://youtube.com/shorts/RMktQN7uXLI?feature=share

नीलगाय के बच्चे को विशालकाय अजगर से छुड़ाने के प्रयास शुरू कर दिया गया। हालांकि अजगर इतना विशालकाय था कि उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जाता हैं कि जब वह विभाग की टीम अजगर से नीलगाय के बच्चे को छुड़ाने लगी इसी दौरान अजगर नीलगाय के बच्चे को छोड़कर पास में स्थित तालाब में चला गया। वन विभाग की टीम अजगर को तालाब से बाहर कर जंगल मे भगाने के प्रयास में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *