प्रेमी से शादी करने को देश छोड़ने को भी तैयार हैं जापान की राजकुमारी

अंतरराष्ट्रीय

टोक्यो।
प्रेम अंधा होता है और यह दौलत की तराजू में तौला नहीं जाता। एक बार फिर एक राजकुमारी ने साबित कर दिया। इस बार यह मामला जापान में सामने आया है। जापान की राजकुमारी ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए शाही दौलत को ठुकरा दिया है। राजकुमारी का प्रेमी किसी राजवंश से नहीं बल्कि आम आदमी है। इस शादी का विरोध कर रहे शाही घराने ने एक शर्त पर अपनी सहमति दी है। शादी के बाद राजकुमारी अपने प्रेमी के साथ जापान छोड़कर चली जाएंगी। इस शर्त पर राजकुमारी ने अपनी सहमति दे दी है।
सात बार अलग-अलग विवाह प्रस्तावों को ठुकरे के बाद आखिरकार जापान की राजकुमारी को अपना प्रेमी मिल ही गया। जापान की राजकुमारी माको अब अपने प्रेमी और आम नागरिक से जल्द विवाह करेंगी। 29 वर्षीय राजकुमारी माको जापान के मौजूदा राजा नारूहितो के भाई राजकुमार आकिशिनो की पुत्री हैं। उन्हें शाही परिवार की ओर से लगभग 9.10 करोड़ रुपये (13.70 करोड़ येन) का हर्जाना मिलना था लेकिन माको ने हर्जाना लेने से भी साफ मना कर दिया है। माको ने एक आम नागरिक अपने प्रेमी कोमुरो से शादी करने का फैसला किया है। शाही परिवार इसके लिए आखिरकार राजी भी हो गया है। माको शादी के बाद जापान छोड़कर अमेरिका में बस जाएंगी। हालांकि ये शादी कब होगी यह अभी साफ नहीं हुआ है। कोमुरो इस समय कानून की पढ़ाई कर रहे हैं और समुद्र तटों पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वह बतौर ‘प्रिंस ऑफ द सी’ के रूप में काम करते हैं। माको का कहना है कि हमारे लिए दिलों के सम्मान और जिंदगी जीने के लिए शादी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते हैं और बुरे वक्त में एक दूसरे का सहारा बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *