फिर गुलदार ने दो गायों को बनाया निवाला

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल नैनीताल राज्य समाचार

देहरादून। अनीता रावत

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पालिका क्षेत्र में एक तेंदुए ने दो गायों को निवाला बना दिया। आबादी क्षेत्र में घुस आए तेंदुए से लोगों में दहशत है। शुक्रवार की रात धनपुर प्राथमिक विद्यालय के पास एक तेंदुए ने गाय को निवाला बनाया, जबकि रविवार की रात तेंदुए ने एक और गाय का शिकार किया था। सभासद के साथ क्षेत्रवासियों ने पीड़ितों को मुआवजा देने और तेंदुए के भय से मुक्ति दिलाने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नागिन रावत ने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और उन्होंने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *