अहमदाबाद विमान हादसा : उड़ान भरते ही लंदन जा रहा एआई का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे विमान में, 100 शव बरामद

अहमदाबाद से उड़ान भरते ही लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान में 242 लोग सवार थे। इसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल है। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहमदाबाद के सीपी की ओर से 202 लोगों की मौत की पुष्टि होने की सूचना है।

Continue Reading